Sab kuch nahi le jaega
कोरोना सब कुछ नहीं ले जाएगा! बहुत कुछ तो ले लिया इसने बल्कि बहुत से भी बहुत अधिक , कितनो की जान माल , बाजार , नौकरी , अर्थव्यवस्था तक ले ली | लेख के लिखित जाने तक विश्व की death टोल 1 लाख 70 हज़ार और संदिग्ध व्यक्ति 6 लाख से अधिक , चारों ओर मच रहे इस हाहकार से ऐसा प्रतीत हो रहा है की मानो हम किसी हालीवुड फिल्म मे आ गए हैं | समझ आ गया की प्रकृति के साथ खिलवाड़ बहुत किया हमने , तालाबंदी मे अब तो घरेलू हिंसा की हेल्पलाइन कॉल भी दुगनी हो गई | पूर्ण मानव जाति अवसाद , चिंता , निराशा , से घिर गई है पिछले दो महीने से , पर अब बस हिम्मत चाहिए होगी हमे जो कि कठिन है क्योंकि वो कहा गया है ना - जीत निश्चित हो तो अर्जुन कोई भी बन सकता है , जब मृत्यु निश्चित हो तब अभिमन्यु बनने के लिए साहस चाहिए | ऐसे मे खुशी की खबर ये है कि R 0 (आर नाट , आर ज़ीरो) एक गणितीय शब्द जो एपिडेमियोलॉजी मे इस्तेमाल किया जाता है , बता रहा है कि संक्रमण अब कम हो गया है | इन परेश...